Skip to main content

Naradsamvad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकासखंड बनीकोडर की ग्राम पंचायत फतेहगंज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ !

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता

रामसनेहीघाट(बाराबंकी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकासखंड बनीकोडर की ग्राम पंचायत फतेहगंज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवा, विकास और जनकल्याण का संदेश दिया गया।

बीडीओ शुभम बरनवाल,एडीओ पंचायत शैलेन्द्र दुबे,

ग्राम प्रधान चेतना वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव जूही जायसवाल, की मौजूदगी में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा गांव में विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। ग्रामीणों ने सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प भी लिया।

ALSO READ  अमेठी में पुलिस मुठभेड़: गोवंश वध की साजिश रचने वाले एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!