Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

*30 वर्षीय युवक ने शारदा सहायक नहर में लगाई छलांग, चाचा ने बचाने की कोशिश की पर तेज बहाव में बहा, तलाश जारी*!

*30 वर्षीय युवक ने शारदा सहायक नहर में लगाई छलांग, चाचा ने बचाने की कोशिश की पर तेज बहाव में बहा, तलाश जारी*!

रिपोर्ट:- विवेक शुक्ला

त्रिलोकपुर बाराबंकी:- प्यारेपुर गांव के एक युवक ने गुरुवार दोपहर 12 बजे शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। उसे कूदता देख उसके चाचा ने बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी और उसे पकड़ भी लिया, लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण वह हाथ से फिसलकर बह गया।

प्यारेपुर निवासी राममिलन के 30 वर्षीय इकलौते बेटे प्रद्युम्न रावत ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अछेछा गांव के पास नहर में छलांग लगाई। पीछे से आ रहे उसके चाचा रामविलास ने यह देखा और तुरंत नहर में कूदकर उसे पकड़ लिया, लेकिन तेज बहाव में वह हाथ से छूट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों द्वारा युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन तेज बहाव के कारण तलाश में दिक्कत आ रही है।

परिजनों के मुताबिक प्रद्युम्न की शादी तीन साल पहले सीतापुर जिले के खाता गांव निवासी पूनम से हुई थी। उसकी एक बहन विभा है। इकलौते बेटे के बह जाने से परिवार में कोहराम मचा है, मां किरण का रो-रोकर बुरा हाल है। छलांग लगाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना पर एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया और युवक की तलाश के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1472335
Total Visitors
error: Content is protected !!