जनपद बाराबंकी में मेरा युवा भारत उत्तर प्रदेश के स्टेट डायरेक्टर श्री गोपेश पाण्डेय जी का हुआ आगमन।
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
बाराबंकी :- मेरा युवा भारत उत्तर प्रदेश के स्टेट डायरेक्टर श्री गोपेश पाण्डेय जी जनपद के मुंशी रघुनंदन प्रसाद पटेल महिला महाविद्यालय बारांबकी में बच्चों के समक्ष उपस्थिति होकर मेरा युवा भारत के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी। तथा वर्तमान समय में चल रहे विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम की भी सम्पूर्ण जानकारी और प्रतिभाग करने की विधि को स्तर दर स्तर साझा किया। और बाराबंकी के युवाओं को मेरा युवा भारत से जुड़ने के लिए प्रेस वार्ता कर अपील की जिससे भारत सरकार का जो मुख्य उद्देश्य वर्ष 2047 तक राष्ट्र को विकसित देशों के श्रेणी में प्रमुखता से खड़ा करना है उसमें युवाओं की भूमिका अनिवार्य हो।
कार्यक्रम को महाविद्यालय स्तर पर आयोजित करने के लिए महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रमधिकारी श्री मति सारिका जी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
स्टेट डायरेक्टर जी ने मेरा युवा भारत बाराबंकी के कार्यालय का निरीक्षण किया।
और सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों से उनके कार्य स्तर की जानकारी ली। और सभी से मिलकर सामूहिक चर्चा भी किया।
जनपद बाराबंकी के जिला युवा अधिकारी श्री पुनीत गोयल जी ने भी बाराबंकी के युवा साथियों से प्रेस वार्ता के जरिए विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम की जानकारी साझा की और उसमें जनपद स्तर पर अधिक संख्या में युवा प्रतिभाग करें जिसके लिए समस्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको को संबोधित करते हुए युवाओं के मध्य जाकर कार्यक्रम में प्रतिभागिता की संख्या बढ़ाने को लेकर जोर दिया।समस्त कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राम रूप वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। प्रेस वार्ता में वॉलिंटियर जितेन्द्र कुमार वर्मा, रामरूप वर्मा, गिरजा शंकर, सोनू आयुष भट्ट, शीतांशी, अंजली, चारु तथा समस्त वालिंटियर उपस्थित रहे।
























