Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

भिलवल के नवज्योति हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही के साथ अति गंभीर आरोप!

 

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

भिलवल के नवज्योति हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही के साथ अति गंभीर आरोप, डीएनसी किस अनुभवहीन से करवाने और मरीज आंत फट जाने का भी आरोप ,,परिजनों ने की जांच की मांग

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल चौराहे स्थित नवज्योति हॉस्पिटल पर एक महिला मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों ने लोनीकटरा थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में महिला के उपचार के बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने की बात कही गई है।

परिजनों ने अस्पताल के संचालन और चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि अस्पताल में हर समय योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं रहते।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच की बात कह रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1472334
Total Visitors
error: Content is protected !!