Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बालवाटिका नोडल एआरपी एवं नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न !

क्विज प्रतियोगिता में सूरतगंज विजेता, सिरौलीगौसपुर रहा उपविजेता !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
बाराबंकी :- बालवाटिकाओं में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने तथा उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बालवाटिका नोडल एआरपी एवं नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण नगर संसाधन केंद्र में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान एसआरजी पद्मजा त्रिपाठी, एआरपी लक्ष्मी सिंह तथा नोडल संकुल ममता दुबे एवं मंजुला सिंह ने प्रतिभागियों को बालवाटिका की अवधारणा, गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं प्रभावी शिक्षण विधियों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया।
एसआरजी पद्मजा त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालवाटिका के बच्चों को उनकी आयु एवं आवश्यकता के अनुरूप आनंददायी, गतिविधि आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिससे बच्चों में भाषा, संज्ञानात्मक, सामाजिक-भावनात्मक एवं शारीरिक विकास को बेहतर ढंग से बढ़ावा दिया जा सके।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विकासखंडों के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सूरतगंज विकासखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि सिरौलीगौसपुर विकासखंड उपविजेता रहा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला समन्वयक निपुण अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं गतिविधियों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर एआरपी श्याम जी, संतोष कुमार, सावित्री गुप्ता, दिवाकर सिंह, दिनेश कुमार यादव, नोडल शिक्षक उदय प्रताप सिंह, दिव्या त्रिवेदी, सोने लाल विश्वकर्मा, मो. रेहान, हेमंत कुमार, लोकेश शुक्ला, दिलावर, शिल्पी, दिलीप तिवारी, दिवाकर अवस्थी, विपिन कुमार, ऋषि वर्मा सहित नोडल शिक्षक मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1472362
Total Visitors
error: Content is protected !!