विकास अवस्थी | कन्नौज1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्नौज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वह राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अपर निदेशक के पद पर भी कार्यरत थे।
वर्तमान जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ला का स्थानांतरण इटावा कर दिया गया है। वह 17 जुलाई 2022 को कन्नौज के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने करीब डेढ़ साल तक कन्नौज की कमान संभाली।