Naradsamvad

इंडियन रेडक्रॉस के सदस्यों ने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हेनरी ड्यूना का चित्र डी एम को भेंट किया

 

 

बाराबंकी। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर इंडियन रेडक्रॉस के सदस्यों ने प्रदीप सारंग के नेतृत्व में जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रॉस बाराबंकी को रेडक्रॉस के जनक हेनरी ड्यूना का चित्र भेंट किया। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि रेडक्रॉस मानवता का पर्याय है। रेडक्रॉस स्वयं सेवकों ने सेवा कार्यों के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में मानवता के लिए अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किये हैं। उन्होंने रेडक्रॉस के जनक हेनरी ड्यूना के जन्मदिवस पर सभी को बधाई भी दी। पूर्व सचिव रेडक्रॉस प्रदीप सारंग ने रेडक्रॉस द्वारा कोरोना काल मे किये गए कार्यों की जानकारी भी साझा की। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य सदानन्द वर्मा, आजीवन सदस्य धर्मेन्द्र कुमार पटेल, अजीवन सदस्य रमेश चंद्र रावत व अब्दुल खालिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

595737
Total Visitors
error: Content is protected !!