Skip to main content

Naradsamvad

डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में खाद्य सतर्कता एवं पोषण समिति की बैठक आयोजित

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 

जिला अधिकारी बाराबंकी सत्येंद्र कुमार कलेक्ट्रेट में बैठक करते हुए

एडिटर के के शुक्ल, नारद संवाद न्यूज़, बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खाद्य सतर्कता समिति एवं सिंगल स्टेज डिलीवरी सिस्टम और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की जनपद स्तरीय पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय खाद्य सतर्कता समिति एवं सिंगल स्टेज डिलीवरी सिस्टम की बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोटेदारों तक खाद्यान्न की उपलब्धता एवं वितरण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। जनपद स्तरीय पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक एवं कन्वर्जेन्स बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर ऑगनबाडी कार्यकर्ताओं सहित बच्चों की उपस्थिति का विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बच्चों का वजन किया जा रहा है या नहीं। उन्हें समय-समय पोषण मिल रहा है या नहीं, आदि की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। इसके अलावा पोषण ट्रैकर एप पर वजन फीडिंग, सैम बच्चों सम्बंधित सूचना, हॉटकुक्ड फूड योजना का संचालन, समुदाय आधारित गतिविधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि बिंदुओं पर समीक्षा करने के उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों को डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश त्रिपाठी, डिप्टी आरएमओ रमेश कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त पूर्ति निरीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!