Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

भारत चिन्मय यात्रा 27 अगस्त को लखनऊ में, उपमुख्यमंत्री एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति-कुलसचिव ने दी कार्यक्रम में सहभागिता की सहमति !

भारत चिन्मय यात्रा 27 अगस्त को लखनऊ में, उपमुख्यमंत्री एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति-कुलसचिव ने दी कार्यक्रम में सहभागिता की सहमति !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

महादेव की कृपा से चिन्मय मिशन एवं पूज्य गुरुदेव स्वामी बाल कृष्ण मेनन (स्वामी चिन्मयानंद जी) द्वारा स्थापित अंतर्राष्ट्रीय चिन्मय मिशन के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भारत चिन्मय यात्रा 27 अगस्त 2026 को लखनऊ पहुंचेगी।

लखनऊ नगर में यात्रा के प्रवेश, स्वागत, अभिनंदन एवं समारोह के संबंध में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी जी एवं कुलसचिव डॉ. भावना मिश्र जी से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। तीनों महानुभावों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपनी सहमति प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद जी ने वर्ष 1940 से 1943 के मध्य लखनऊ के बटलर छात्रावास में रहकर लखनऊ विश्वविद्यालय से अपना स्नातक अध्ययन पूर्ण किया था। ऐसे में लखनऊ में भारत चिन्मय यात्रा का आगमन विशेष रूप से गौरव और भावनात्मक महत्व रखता है।

भारत चिन्मय यात्रा का गौरवपूर्ण समापन 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति में प्रस्तावित है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1508060
Total Visitors
error: Content is protected !!