Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

अयोध्या: SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश !

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा 

अयोध्या:-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर (IPS) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्राप्त शिकायतों में से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डॉ. गौरव ग्रोवर वर्तमान में अयोध्या के SSP के पद पर कार्यरत हैं। SSP ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1329521
Total Visitors
error: Content is protected !!