Skip to main content

Naradsamvad

बस संचालन के वर्चस्व को लेकर शाहजहाँपुर के दो गुटों में हुई फायरिंग से दहला बरेली-दिल्ली हाईवे।

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
5 Min Read

शाहजहाँपुर में बसों का संचालन बना ‘वर्चस्व की लड़ाई’ दोनों पक्षों के आरोपियों की हुई गिरफ़्तारी।

Ad image

रिपोर्ट:- अनुराग राजू मिश्रा 

⏩बरेली दिल्ली मार्ग पर निजी बसों के संचालन को लेकर उपजा विवाद ‘वर्चस्व की लड़ाई’ में बदल गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग, अपहरण और मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के लोगों की गिरफ़्तारी कर जांच शुरु कर दी है।

⏩वरेली में नेशनल हाईवे पर भिड़े दो गुट, भोजीपुरा से अपहरण दोनों पक्षों ने लिखाई प्राथमिकी !

⏩शाहजहाँपुर बरेली बस संचालन को लेकर नेशनल हाईवे पर दो पक्षों में गैंगवार हो गया। फतेहगंज पश्चिमी में टोल प्लाजा और झुमका तिराहे के बीच दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से बरेली-दिल्ली हाईवे दहल गया। दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन अपने स्थान पर खड़े हो गए। सवारियों में चीख पुकार मच गई। एक पक्ष ने दौड़ाकर भोजीपुरा में बिलवा पुल के पास से दूसरे पक्ष के चालक और कंडक्टर का अपहरण कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की ओर से भोजीपुरा थाने में प्राथमिकी लिखी गई है।

⏩दोनों पक्षों में बस संचालक के वर्चस्व को लेकर लडाई हुई है। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। तो वहीं कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। 

⏩मामले की जांच कर रहे एएसपी शिवम आशुतोष का कहना है कि अभी तक की जाच से स्पष्ट हुआ कि बस पर जो भी फायरिंग हुई है, वह 32 बोर की लाइसेंस पिस्टल से की गई है। अभी तक की जांच में सामने आया है, कि जिस पिस्टल से फायरिंग हुई है वह अम्बरीश के नाम पर दर्ज है। दूसरे पक्ष ने किससे फायरिंग की इसकी जांच की जा रही है।

⏩करने की सूचना पर मानवेंद्र गैंग के सदस्य कई गाड़ियों से फतेहगंज पश्चिमी टोल पर पहुंच गए और टक्कर मारने वाली बस को रोकने का प्रयास किया। जब गोल्डी गैंग को इसकी सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच फतेहगंज पश्चिमी टोल और झुमका तिराहे के बीच जमकर फायरिंग हुई। मानवेंद्र पक्ष के हावी होने पर गोल्डी पक्ष के लोगों ने भागना शुरू कर दिया। वह भागते हुए भोजीपुरा में बिलवा पुल के पास पहुंचे। पीछा करते हुए मानवेंद्र गैंग के लोग भी पहुंच गए। बिलवा पुल के पास गोल्डी गैंग ने बस का यू टर्न लेना चाहा, मगर बस डिवाइडर में फंस गई। इसके बाद फायरिंग शुरु हो गई।

⏩मानवेंद्र पक्ष के लोगों ने गोल्डी पक्ष के बस चालक आलिम और हेल्पर आकाश को पकड़ लिया और अपनी कार में डालकर ले गए। इस बीच वीरेंद्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी पक्ष की तरफ से भोजीपुरा थाने में फायरिंग और अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। आरोप लगाया कि मानवेंद्र पक्ष के लोग उनके चालक और हेल्पर को निगोई थाने पर फेंककर फरार हो गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि मानवेंद्र पक्ष जब उन्हें निगोली थाने लेकर गया, तो वहां का घटना स्थल नहीं होने की बात कहकर कार्रवाई से इन्कार कर दिया गया था। गुरुवार शाम को पुलिस ने मानवेंद्र पक्ष की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

⏩चार लोग हिरासत में, पूछताछ जारीः पुलिस का कहना है कि अभी दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसी के आधार पर अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जायेगा।

⏩दोनों पक्षों में गोल्डी पक्ष की तरफ से मानवेंद्र उर्फ मोनू सिंह, अमरीश, मनोज यादव, सूरज, महेश, तौफीक, मुजीब व आठ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई गई है। वहीं, मानवेंद्र पक्ष की तरफ से वीरेंद्र सिंह उर्फ गोल्डी, पिंटू तिवारी, पिंटू यादव, विशाल यादव, पंकज, बाबी, कामरान, बबर चौधरी व 10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई गई है।

ALSO READ  Maruti Suzuki ने चुनिंदा कारों की कीमतें बढ़ाईं, ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!