Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी :- सावन के तीसरे सोमवार को हेलीकॉप्टर से होगी भव्य पुष्पवर्षा !

🚩 शिवभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा, गूंजेगा हर-हर महादेव!

रिपोर्ट:- नारद संवाद 

बाराबंकी :-सावन के पावन तीसरे सोमवार, 17 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे जनमानस की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री लोधेश्वर महादेव, श्री बुढ़वा बाबा मंदिर एवं श्री अवसानेश्वर महादेव में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन सनातन संस्कृति, आस्था एवं धार्मिक विरासत के सम्मान को समर्पित है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।

शिवभक्तों से अपील की गई है कि इस पावन अवसर के साक्षी बनें और बाबा भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाएं।

🚩 हर हर महादेव! 🙏

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1356945
Total Visitors
error: Content is protected !!