Skip to main content

Naradsamvad

लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मीठे की दुकान में निकाला सांप, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप !

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मीठे की दुकान में निकाला सांप, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप !

रिपोर्ट:- विवेक शुक्ला 

सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में लगी लोधेश्वर मिष्ठान भंडार पर दुकान के प्रोपराइटर राजन गुप्ता को सांप दिखाई पड़ा जिससे दुकानदार सहित दुकान पर काम करने वाले लोग भाग खड़े हुए, दुकानदार द्वारा तुरंत इसकी सूचना वन अधिकारी बाराबंकी को दी गई, वन अधिकारी बाराबंकी के द्वारा सूचना फतेहपुर रेंज वन क्षेत्राधिकारी व रामनगर वन क्षेत्राधिकारी को दी गई । महादेव मंदिर प्रांगण में सांप निकालने की सूचना फतेहपुर वन क्षेत्राधिकार जहीर मिर्जा द्वारा भगहर झील पर कार्यरत वन कर्मियों चंदू,व रामराज ,व रामनगर के वन कर्मी ननकऊ ,लाल बचन को लोधेश्वर महादेव भेजा गया। वन विभाग के कर्मी लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचकर सांप का सफल रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए, जिसे दुकानदार सहित श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली, सांप वन कर्मियों के द्वारा बताया गया सांप की प्रजाति ग्रामीण सांप की है जो अत्यधिक जहरीला नहीं होता। रेस्क्यू करते हुए टीम के साथ रामनगर ररेंज के वन दरोगा सचिन पटेल मौजूद रहे। दुकानदार राजन गुप्ता द्वारा बताया गया दुकान पर एकदम से सांप देखने से कर्मचारियों सहित श्रद्धालु भयभीत हो गए वह दूर से देखते रहे सांप निकलकर बगल की कास्मेटिक की दुकान में चला गया जिससे दुकानदारों से श्रद्धालुओं में भय व्याप्त हो गया, वन कर्मियों द्वारा सांप का सफल रिकू करने के पश्चात सभी लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों के चित्रित कार्रवाई की सराहना किया।

Ad image
ALSO READ  अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: डेमोक्रेटिक पार्टी ने कांग्रेस पर कब्जा किया, भारत पर पड़ सकते हैं असर
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!