Skip to main content

Naradsamvad

उपकरण वितरण शिविर कार्यक्रम में 757 दिव्यांग जनों को बांटे एक करोड़ 80 लाख के सहायक उपकरण 

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
5 Min Read

 

Ad image

 

 

सहायक उपकरणों के माध्यम से सभी लाभार्थियों को स्वावलम्बी व सशक्त करने का उद्देश्य पूरा होगा, समाज के मुख्य धारा से जुड़ेंगे सभी दिव्यांगजन : राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल, नारद संवाद 

बाराबंकी। जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित चयनित दिव्यांगजन लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरणों के वितरण हेतु आयोजित उपकरण वितरण शिविर कार्यक्रम का बी०एल० वर्मा, राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, श्री सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग, राजरानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्षा, साकेंद्र प्रताप वर्मा, विधायक कुर्सी, दिनेश रावत विधायक हैदरगढ़, अंगद सिंह एमएलसी, अरविन्द कुमार मौर्य भाजपा जिलाध्यक्ष, सत्येन्द्र कुमार जिलाधिकारी, दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, अनुपम प्रकाश वरिष्ठ प्रबंधक अल्मिको व जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया।सर्वप्रथम जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुक्ष, अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस अवसर पर राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे आशा है कि आज वितरित हो रहे सहायक उपकरणों के माध्यम से सभी लाभार्थियों को स्वावलम्बी व सशक्त करने के उद्देश्य को पूरा किया जा सकेगा और उन्हें समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अर्जुन पोर्टल के माध्यम से अब दिव्यांगजन सहायक उपकरणों के लिए सुगमतापूर्वक ऑनलाइन मोड के द्वारा आवेदन कर सकते है जिससे उपकरण वितरण में पारदर्शिता लाने में एवं दिव्यांगजनों को वांछित उपकरण प्राप्त करने में सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्रालय द्वारा देश भर मे ‘प्रधान मंत्री दिव्याशा केंद्र’ की भी शुरुआत की गई है और जिनका विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से भी हमारे वरिष्ठ नागरिक ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ और हमारे दिव्यांगजन भारत सरकार की एडीप योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। ‘उन्होंने कहा कि एडिप योजनान्तगर्त वर्ष 2014-15 से अब तक 17 हजार से भी शिविर लगाए गए हैं तथा लगभग 30 लाख दिव्यांगजनों को लगभग 2211 करोड़ की राशि के सहायक उपकरण दिए गए हैं। इस प्रयास में 10 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाये गए हैं। उत्तर प्रदेश में 2486 कैम्प आयोजित कर लगभग 6 लाख लाभार्थियों को लगभग 457 करोड़ की राशि के उपकरणों का वितरण किया गया है।  बीएल वर्मा ने कहा कि दिव्यांग छात्रों के सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार ने अभी कुछ दिन पहले एडिप योजना के अंतर्गत मोटर चालित तिपहिया साइकिल / कील चेयर के लिए पात्रता के लिए दिव्यांगता की न्यूनतम सीमा 80 प्रतिशत से घटकर 40 प्रतिशत कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिव्यांगजनों में खेल कि प्रतिभा विकसित करने के दृष्टि से ग्वालियर में लगभग 192 करोड़ रूपये की लागत से दिव्यांगता खेल केंद्र की स्थापना की गई है जिसमें अपने देश के दिव्यांग खिलाडी विश्व स्तर का प्रशिक्षण पा सकेंगें तथा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर भारत का मान बढ़ाएंगे । इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा दिव्यांग जनों में किसी भी प्रकार से प्रतिभा की कमी नहीं है। सरकार समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे दिव्यांग साथियों के समग्र विकास के लिए भी हमारी सरकार ने कई अप्रत्याशित पहल की है। इन सभी पहलों के पीछे हमारा यह लक्ष्य केवल इनका संरक्षण नहीं अपितु इनका सशक्तिकरण भी जिससे यह स्वयं आत्मनिर्भर बनें एवं समाज में अपना उचित स्थान पा सकें इसीलिए हमारी सरकार, दिव्यांग बंधुओं के शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है जिससे उनके कौशल का विकास हो एवं वह स्वावलंबी बन सकें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!