Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लिया संकल्प

Ad image

फर्रुखाबाद – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन के अवसर पर सपा के प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान “तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों पचास हजार” के स्वर गूंजते रहे।

मंगलवार को बघार स्थित मेजर एस.डी. सिंह पी.जी. आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में स्थित आवास पर यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डॉ. यादव ने कहा कि यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि समाजवादी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का सभी ने संकल्प लिया है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जनता का मोह भाजपा से भंग हो चुका है। विकास के नाम पर विनाश किया जा रहा है और अब जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि समाजवादी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएं। इस अवसर पर केक काटने के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह यादव मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाजवाद का असली मतलब ही सेवा और संवेदनशीलता है।

कार्यक्रम में तहसीन सिद्दीकी, नदीम अहमद फारूकी, प्रदीप यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), मोहित यादव, आफताब आलम, मो. अफसान खान (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), सुमित अग्निहोत्री (छात्र नेता, लखनऊ विश्वविद्यालय), अनुराग यादव (जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी), मोहित यादव (उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी), अभय यादव, गोपाल यादव, सलमान खान, आशीष यादव, सौरभ यादव, प्रदीप यादव, घनश्याम यादव, जितेंद्र दीक्षित, अमित शाक्य, सचिन यादव, मनीष यादव, संगम यादव, ब्रह्म किशोर यादव, आशू यादव, हर्ष यादव, तस्लीम खान, नितेश यादव, आकाश पाल, शिवम दिवाकर, कुलदीप यादव, लीनेश यादव, डॉ. प्रवीण यादव, नितेश जोशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1508118
Total Visitors
error: Content is protected !!