रिपोर्ट:- री शू गुप्ता
रामसनेहीघाट बाराबंकी :तहसील राम सनेही घाट क्षेत्र में पितरों की शांति और मोक्ष की कामना लेकर विभिन्न गांवों से दर्जनों श्रद्धालु गया धाम के लिए रवाना हुए। गया पहुंचकर श्रद्धालु अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान, तर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करेंगे।
गया यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं ने अपने घर-परिवार के साथ परिचितों और अन्य लोगों के घरों पर भी अक्षत छिड़ककर मंगलकामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार गया में पिंडदान और तर्पण करने से पितरों को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग गया की ओर रवाना हो रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने बताया कि पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और उनकी आत्मा की शांति के लिए गया धाम की यात्रा कर पिंडदान करना उनके लिए विशेष महत्व रखता है। यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। कई श्रद्धालु परिवार और रिश्तेदारों के साथ समूह में गया के लिए रवाना हुए।

























