Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

आगरा : चार बार विधायक रहे छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नगला देवहंस में हुआ अंतिम संस्कार !

आगरा : चार बार विधायक रहे छोटेलाल वर्मा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नगला देवहंस में हुआ अंतिम संस्कार !

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा
आगरा :- फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में तीन दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहे वरिष्ठ नेता और चार बार के विधायक छोटेलाल वर्मा का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से आगरा सहित पूरे फतेहाबाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को जब उनकी पार्थिव देह अंतिम यात्रा के लिए निकली तो अंतिम दर्शन और विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उमड़ पड़े।

नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

बताया गया कि छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हालत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद राजकुमार चाहर समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

किसान परिवार से विधानसभा तक का सफर

7 जुलाई 1953 को आगरा के नगला देवहंस गांव में जन्मे छोटेलाल वर्मा किसान और कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने 1990 के दशक में भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।

वर्ष 1993 में भाजपा के टिकट पर फतेहाबाद विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर वह उत्तर प्रदेश की 12वीं विधानसभा के सदस्य बने। इसके बाद वर्ष 2002 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर दूसरी बार जीत दर्ज की।

राजनीतिक जीवन में बदलाव के दौर के बीच वर्ष 2012 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए तीसरी बार फतेहाबाद विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। वर्ष 2016 में उन्होंने दोबारा भाजपा में वापसी की। इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें फतेहाबाद से प्रत्याशी बनाया, जहां उन्होंने जीत दर्ज कर चौथी बार विधानसभा में प्रवेश किया।

नगला देवहंस में अंतिम संस्कार

छोटेलाल वर्मा का अपने पैतृक गांव नगला देवहंस और फतेहाबाद क्षेत्र की जनता से लंबे समय से जुड़ाव रहा। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा के दौरान रास्ते भर समर्थकों और क्षेत्रवासियों की भीड़ दिखाई दी।

पैतृक गांव नगला देवहंस में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी।

छोटेलाल वर्मा के पीछे उनकी पत्नी माया देवी, तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके निधन से फतेहाबाद की राजनीति में एक लंबे राजनीतिक दौर का अंत माना जा रहा है।

Ad image

#AgraNews #ChhoteyLalVerma #Fatehabad #Agra #BJP #MLA #TajNews

ALSO READ  रक्षा अनुबंध में रिश्वतखोरी: CBI ने Munitions India के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और SMPP के CEO को पकड़ा

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1609728
Total Visitors
error: Content is protected !!