Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को तेज हवा और बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया।

रिपोर्ट:- री शू गुप्ता

रामसनेहीघाट बाराबंकी: दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को तेज हवा और बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। अलियाबाद-पटरंगा मुख्य मार्ग पर अचानक पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आई 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद महिला का शव रातभर पेड़ के नीचे दबा रहा। रविवार सुबह करीब 16 घंटे बाद परिजनों को महिला का शव मिला।

अलियाबाद क्षेत्र निवासी चौरासा पत्नी रामबरन शनिवार सुबह खेत देखने गई थीं। करीब 11 बजे खेत से लौटते समय वह अलियाबाद-पटरंगा मुख्य मार्ग पर पहुंचीं। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा भारी पेड़ अचानक भरभराकर उनके ऊपर जा गिरा। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने अलियाबाद पुलिस चौकी में भी सूचना दी। इसके बावजूद रात तक महिला का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह तलाश के दौरान परिजनों की नजर सड़क किनारे गिरे पेड़ पर पड़ी। पेड़ के नीचे महिला का शव दबा देखकर उनके होश उड़ गए।

सूचना मिलते ही दरियाबाद कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भारी पेड़ के कारण शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की सहायता से पेड़ को काटकर हटवाया, जिसके बाद शव बाहर निकाला जा सका।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1499139
Total Visitors
error: Content is protected !!