Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।*

भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

‎पुनीत गोयल उपनिदेशक लखनऊ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) बाराबंकी द्वारा आज बंकी विकास खंड के मातृ पितृ सदन भुहेरा में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के महत्व को रेखांकित करना और युवा पीढ़ी को उनके प्रति जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।

‎बुजुर्ग समाज के मार्गदर्शक: कमलेश कुमार

‎कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ‘मातृ पितृ सदन’ भुहेरा के प्रबंधक कमलेश कुमार उपस्थित रहे। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर और संस्कारों की चलती-फिरती पाठशाला हैं। एक आदर्श समाज का निर्माण तभी संभव है जब युवा पीढ़ी अपने बुजुर्गों को पूरा आदर, स्नेह और संरक्षण दे।” उन्होंने मातृ पितृ सदन के अनुभवों को साझा करते हुए युवाओं से अपने माता-पिता और बुजुर्गों की नि:स्वार्थ सेवा करने का आह्वान किया।

‎कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक के सत्येंद्र कुमार वर्मा की मुख्य भूमिका रही, जिन्होंने विभागीय स्तर पर कार्यक्रम की रूपरेखा और युवाओं की भागीदारी को सुदृढ़ किया। इस अवसर पर समाज सेवा और बुजुर्गों की देखरेख में जुटीं सेवा कर्ता लक्ष्मी, ममता, उत्कर्ष, भावना और रोशनी सिंह ने वृद्धजनों की सेवा-सुश्रूषा कर कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में चौकीदार सुशील कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा।

‎इस अवसर पर लेखाकार सत्येंद्र मौर्य और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सिद्धौर डाली वर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रामनगर अनुज कुमार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मसौली रामरुप वर्मा, सिद्धौर जितेंद्र कुमार, बनीकोडर से सौरभ मौर्या सेवा कर्ताओं द्वारा भुहेरा मातृ पितृ सदन के दर्जनों वरिष्ठ बुजुर्गों को जलपान, माला और स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीना सम्मान दिया गया । युवाओं और सेवा कर्ताओं से सम्मान पाकर बुजुर्ग भावुक हो उठे और उन्होंने सभी को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1507375
Total Visitors
error: Content is protected !!