Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

10 अक्टूबर से शुरू होगी नगर की रामलीला, 13 को होगा ऑडिटोरियम का भव्य शुभारंभ !

 स्वरूप प्रतिष्ठा के साथ शुरू होगी नगर की ऐतिहासिक रामलीला

• दशहराबाग में राजतिलक का कार्यक्रम, मंदिर से राजसी वेशभूषा में जायेंगे स्वरूप

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी: नगर में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला को लेकर दशहरा मंदिर में आज आम कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया जिसमें समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष संतोष सिंह के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को सार्वजनिक करते हुए बताया गया कि श्री रामलीला सेवा समिति के सभी कार्यक्रमों की शुरुआत स्वरूप प्रतिष्ठा के साथ होगी 10 अक्टूबर को श्री रामलीला दशहरा मंदिर में स्वरूप प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा इसके पश्चात राम वन गमन, केवट संवाद, भारद्वाज आश्रम भरत मनावन, जयंत उद्धार,सूर्पनखा कान नाक भंजन, सीता हरण एवं जटायु वध, शबरी उद्धार, अक्षय कुमार वध, कुंभकरण एवं रावण वध की प्रमुख लीलाओं को संपन्न कराया जाएगा।

समिति के महामंत्री शिवकुमार वर्मा द्वारा समिति की आय एवं व्यय का ब्योरा उपलब्ध कराया गया जिस पर समिति के सदस्यों के द्वारा सहमति जताई गई। अंकित गुप्ता गोलू द्वारा बताया गया कि प्रशांत सिंह,अंश मिश्रा सुशील जायसवाल , रंजीत वर्मा के सौजन्य से केवट संवाद एवं नाम नवैया का कार्यक्रम धनोखर सरोवर पर पूरी भव्यता से कराया जाएगा।

नगर की सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला की शुरुआत 10 अक्टूबर से हो जाएगी 10 अक्टूबर को स्वरूप प्रतिष्ठा के बाद 11 तारीख से निरंतर नागेश्वर नाथ से लीला कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे, जिसके क्रम में 12 अक्टूबर को केवट संवाद नाम नवैया व गंगा आरती कार्यक्रम धनोकर सरोवर पर संपन्न कराया जाएगा। श्री रामलीला दशहरा मंदिर में आयोजित आम सभा की बैठक में समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अक्टूबर को विजयदशमी रावण वध के कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे इसके साथ ही भरत मिलाप का कार्यक्रम 22 अक्टूबर को दशहरा मैदान में होगा इस दौरान जादू व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शाम 3:00 बजे से 7:00 तक प्रस्तुत किए जाएंगे यह कार्यक्रम पायलिया डांस ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे,वही श्री राम जी का तिलक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 23 अक्टूबर शुक्रवार सायं 7:00 बजे घंटाघर पर संपन्न कराया जाएगा जिसमें टी सीरीज गायक राम औतार शर्मा और वैशाली ग्रुप दिल्ली की जुगलबंदी देखने को मिलेगी। 

बैठक में रामलीला को और भव्यता के साथ कराए जाने के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श भी किया गया इस दौरान निर्णय यह लिया गया कि इस वर्ष अपरिहार्य कारणों के चलते भरत शोभा यात्रा नहीं निकाली जाएगी। वही 18 अक्टूबर को दंगल का आयोजन सिद्दीकी पहलवान,राजेश मौर्य,गामा यादव एवं विक्की पहलवान की व्यवस्था में सम्पन्न किए जायेंगे

आम सभा बैठक में प्रमुख रूप से समिति के प्रबंधक रामलखन श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह, रमेश चंद्र कुरील,अंकित गुप्ता गोलू, राजू पटेल, राजेश गुप्ता कृष्ण, राकेश वर्मा,राजेश मौर्य, रमेश निगम, प्रशांत, सुशील गुप्ता, हिमांशु,पुरुषोत्तम टंडन, आकाश गुप्ता, विनय सिंह, रविनन खजांची,प0 प्रमोद पाठक, अमर सिंह, कुणाल, सौरभ, राजीव पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

श्री राम मंच ऑडिटोरियम का होगा शुभारंभ।

विगत वर्ष राम लीला मैदान में रखी गई राम मंच की आधारशिला को अब मूर्त रूप मिल चुका है, समिति के सदस्यों के अथक प्रयास से इस मंच को पूर्ण कर लिया गया, जिसका शुभारम्भ विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया जाएगा। समिति के महामंत्री शिव कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अक्टूबर को समिति के प्रबंधक राम लखन श्रीवास्तव एवं महावीर जैन धनावत के कर कमलों से इस मंच का शुभारम्भ किया जाएगा। समिति की बैठकों, रूप सज्जा एवं अन्य कार्यक्रमों हेतु इस भवन का प्रयोग किया जा सकेगा।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1499126
Total Visitors
error: Content is protected !!