Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन !

रिपोर्ट:- री शू गुप्ता

राम सनेही घाट बाराबंकी : भिटरिया छोटी हनुमान गढ़ी मंदिर के 65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने महंत के निधन पर गहरा दुख जताया।

महंत भैरव प्रसाद तिवारी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राज्यमंत्री सतीश शर्मा, भोला नाथ मिश्रा, प्रमोद तिवारी, दिनेश तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव समेत तमाम लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत महंत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

महंत के निधन से छोटी हनुमान गढ़ी मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं में भी शोक व्याप्त है। लोगों ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में महंत भैरव प्रसाद तिवारी की भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1507631
Total Visitors
error: Content is protected !!