Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

*बाराबंकी के चार ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय टीम चयन में दिखाएंगे दम* !

*बाराबंकी के चार ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय टीम चयन में दिखाएंगे दम*

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी :-  जिले के लिए गौरव का क्षण, श्री साईं इंटर कॉलेज शुक्लाई कैम्पस ICSE के चार होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश सब-जूनियर ताइक्वांडो टीम चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

चयनित खिलाड़ी डिफेंस ताइक्वांडो एकेडमी में कोच नितेश सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी द्वारा 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक कानपुर के डीपीएस बर्रा में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को खिलाड़ियों की वेट एवं डॉक्यूमेंट चेकिंग होगी, जबकि मुख्य चयन प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इस चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

बाराबंकी से चयनित खिलाड़ी –

*1. लक्ष्य मौर्य – 35 किलोग्राम*

*2. सम्राट पटेल – 40 किलोग्राम*

*3. वासु मिश्रा – 45 किलोग्राम*

*4. अमित विक्रम – 70 किलोग्राम*

चारों खिलाड़ियों के चयन पर श्री साईं इंटर कॉलेज प्रबंधन, डिफेंस ताइक्वांडो एकेडमी और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। 

कोच नितेश सिंह ने बताया कि चारों खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली और अनुशासित हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरी मेहनत और जोश के साथ खेलें और जिले व विद्यालय का नाम रोशन करें।

ALSO READ  Holi Milan celebration organized by Marwari community in Mirzapur | मिर्जापुर में मारवाड़ी समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन: विधायक बोले- शिक्षा और सेवा में समाज का योगदान अमूल्य, एकता का संदेश - Mirzapur News

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1607199
Total Visitors
error: Content is protected !!