रिपोर्ट:- विवेक शुक्ला
नगर के लाजपत नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में अष्टविनायक सेवा समिति के तत्वावधान में व समाजसेवी भावना निगम के संयोजन में तथा शुभ इवेंट के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय सांस्कृतिक गणेश उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन किया गया।
जिसमें नृत्य, रंगोली, मेंहदी,गायन आदि अनेकों विधाओं में बच्चों की भव्य प्रस्तुतियां हुई।
समापन दिवस में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जागरण मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को मेडल पहनाकर व उपहार भेंट कर पुरस्कृत किया गया।
पुरस्कार पाने वाले बच्चों में वैष्णवी कश्यप,अंशिका यादव,मनजोत सिंह,देवेश दीक्षित,हिमांशी शर्मा,मान्या तिवारी,यश पुरी,ग्यान पुरी,स्वाती शर्मा,जैंसी शर्मा आदि अन्य बच्चे शामिल रहे।

























