Skip to main content

Naradsamvad

श्रावण मास मेले की तैयारियों का निरीक्षण: प्रशासनिक अमला सक्रिय, दिए गए तीन दिनों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

 

Ad image

लोधेश्वर महादेवा सावन मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण

नारद संवाद न्यूज़ से के के शुक्ल/चंद्रोदय अवस्थी की रिपोर्ट

रामनगर (बाराबंकी)। सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव में प्रतिवर्ष लगने वाले श्रावण मास के एक माह के मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इस वर्ष मेला 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंगलवार को उप जिलाधिकारी रामनगर विवेकशील यादव एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से सड़क पर लग रही इंटरलॉकिंग प्रणाली को जल्द से जल्द पूरा करने, बैरिकेडिंग को मजबूती के साथ समय से पूर्व लगाने तथा मंदिर प्रांगण में स्थित टीन शेड रैनबसेरा की साफ-सफाई व विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
बैरिकेडिंग के खंभों को सात फीट तक काली पन्नी से ढकने, शौचालयों की नियमित सफाई, मंदिर के पीछे प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं टूटे टाइल्स की मरम्मत का कार्य भी प्राथमिकता से करने को कहा गया है।
खंड विकास अधिकारी रामनगर जितेंद्र कुमार एवं पंचायत सचिव रविंद्र कुमार को मेला परिसर की साफ-सफाई के लिए पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती कर तीन दिनों के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, मंदिर की दीवारों पर कटीले तार लगाने, शिव अभरण सरोवर की सफाई कर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने, पंचायत भवन में रोशनी व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।
विद्युत विभाग के अधिकारियों को मेला प्रारंभ होने से पहले विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जांच कर उसे पूर्ण रूप से दुरुस्त करने एवं सभी प्रकाश व्यवस्था की लाइनों की टेस्टिंग कर ठीक करने के निर्देश दिए गए।उप जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तीन दिनों के भीतर निर्धारित कार्यों को पूर्ण करें। इसके बाद दोबारा निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी रामनगर ने मेला ड्यूटी में लगने वाली फोर्स के ठहरने व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और साफ-सफाई के साथ सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार विपुल सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे, चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी, ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी , लेखपाल संतोष कुमार वर्मा, लेखपाल गुरशरण, विद्युत विभाग से सहायक अभियंता ए.के. माथुर, एसडीओ विमलेश, कमलेश एवं पंचायत सहायक आदर्श द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक देगा गंभीर चक्रवात अरनब, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!