Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की गूंज, चार स्थानों से निकलेगी कलश शोभायात्रा

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

बाराबंकी।जेब्रा पार्क, पल्हरी चौराहा परिसर में आयोजित होने वाले शक्ति संवर्धन 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर नगर पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग चुका है। चारों स्थानों से निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्राओं की तैयारियाँ पूर्ण हो गई हैं। नगर की गलियों में श्रद्धा, भक्ति और उमंग का माहौल देखते ही बन रहा है।
पहली कलश यात्रा गायत्री शक्ति पीठ बाराबंकी से प्रभारी शांति दीक्षित के नेतृत्व में ब्लॉक देवा, निन्दूरा और फतेहपुर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से निकलेगी। भक्तिमय नारों और गायत्री मंत्रोच्चार के बीच यह यात्रा पूरे नगर में आस्था और सद्भाव का संदेश फैलाएगी।
दूसरी यात्रा श्री नागेश्वर नाथ मंदिर से प्रभारी रमेश चन्द्र मौर्य के संयोजन में प्रारंभ होगी। रामनगर, मसौली, बनीकोडर, दरियाबाद व टिकैत नगर के कार्यकर्ताओं की सहभागिता इसे और अधिक भव्य बनाएगी। प्राचीन मंदिर की पवित्रता से जुड़ी यह यात्रा महायज्ञ की सकारात्मक ऊर्जा को कार्यक्रम स्थल तक पहुँचाएगी।
तीसरी कलश यात्रा गायत्री प्रज्ञा पीठ, आजाद नगर से प्रभारी कौशल्या सिंह, सुमन, सुधा सिंह, निर्मला श्रीवास्तव और धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में रवाना होगी। इसमें महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका इसे विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करेगी।
चौथी यात्रा श्रीराम कॉलोनी पार्क से प्रभारी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, नन्दकिशोर, परिपूर्णानंद, मिथिलेश श्रीवास्तव, राम किशोर और सतीश श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रस्थान करेगी, जो सामूहिक श्रद्धा का प्रभावी प्रतीक बनेगी।
सभी यात्राओं के समन्वय और सुचारु संचालन हेतु रत्न ज्योति श्रीवास्तव को मुख्य प्रभारी बनाया गया है। उनके निर्देशन में सभी कलश यात्राएँ निर्धारित समय पर विधिवत प्रारंभ होंगी।
भव्य महायज्ञ को लेकर पूरे नगर में उत्साह चरम पर है और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा है।

ALSO READ  पीएम मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे भुवनेश्वर में RBI डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा हब का उद्घाटन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!