Skip to main content

Naradsamvad

महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक पंडाल में भोजपुरी प्रसिद्ध कलाकार समर सिंह व शिल्पी राज की जोड़ी मचाएगी धमाल

Vivek Shukla
3 Min Read

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा चल रहे हैं महादेवा महोत्सव में मेगा नाइट में भोजपुरी स्टार कलाकार समर सिंह व शिल्पी राज की जोड़ी धमाल मचाने के लिए लोधेश्वर महादेव पहुंच रहे हैं जिसके लिए प्रशासन द्वारा कमरकस ली गई है क्योंकि समर सिंह व शिल्पी राज का म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग ही अंदाज है। जब भी वो कोई गाना लेकर आते हैं तो धमाल ही मचा जाते हैं। भोजपुरी गायक कलाकार समर सिंह व सिंगर शिल्पी राज की जोड़ी महादेवा महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए रात्रि में अपनी प्रस्तुति देंगे जिन को सुनने के लिए क्षेत्र के लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। फिल्मी मेगा नाइट शो महादेवा महोत्सव के संस्कृत रितेश पंडाल में रात्रि को मेगा नाइट सो का आयोजन किया गया है।जिनको सुनने के लिए उनके प्रशंसक महादेव महोत्सव पंडाल में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद उठाएंगे, महादेवा महोत्सव के मेला प्रांगण में पहाड़ों वाली अमरनाथ बर्फानी की गुफा क्षेत्र वासियों को क्या कृष्ण का केंद्र बनी हुई है, महादेव मेला महोत्सव सचिव व संयुक्त मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी राजस्व कर्मियों के साथ महादेव महोत्सव की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी कर नजर बनाए हुए हैं। लगातार मेले की व्यवस्थाओं व जिसको देखने के लिए बच्चे बुजुर्ग सभी बाबा अमरनाथ बर्फानी का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों जादू आदमी बच्चों का क्षेत्र वासियों की भीड़ नजर आ रही है जो झूले का आनंद ले रहे हैं छोटे-छोटे बच्चों के लिए झूलों में पानी वाली बोट हवाई जहाज छोटे-छोटे कारों,हिंडोला व ब्रेक डांस रेलगाड़ी आज बच्चों को लुभा रहे हैं जो अपने परिजनों के साथ महादेव मेला के महोत्सव में पहुंचकर आनंद लेते हुए नजर आते हैं। मेले में समूह हुआ लगे हुए स्थान पर क्षेत्रवासी पहुंचकर प्रदर्शनी व स्टालों का भ्रमण कर खरीदारी करते रहते हैं।सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई है, मंगलवार की रात में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजय वर्गीय महादेवा महोत्सव पंडाल में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे व महादेव चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ मेला परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहते हैं।

ALSO READ  MLC चुनाव नतीजे शिक्षित मतदाताओं का जनादेश, ओम प्रकाश राजभर ने बताया विधानसभा का सेमीफाइनल
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!