Skip to main content

Naradsamvad

श्री लोधेश्वर महादेवा धाम में भक्ति रस की वर्षा राष्ट्रीय कथावाचक शांतनु महाराज ने बांधा समा

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

।

रिपोर्ट/ चंद्रोदय अवस्थी रामनगर बाराबंकी।जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा धाम में आयोजित महादेवा महोत्सव के प्रथम दिवस की रात्रि भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गई। महोत्सव के पावन मंच से राष्ट्रीय कथावाचक शांतनु महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी और भक्ति गीतों के माध्यम से ऐसा आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया कि उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।शांतनु महाराज ने भगवान शिव को समर्पित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिनमें विशेष रूप से शिव तांडव, भोलेनाथ की महिमा और रुद्र स्तुति पर आधारित भक्ति गीतों ने श्रोताओं को शिव भक्ति में मग्न कर दिया। “जिन्हें दाम प्यार उन्हें दाम दे दो, मुझे राम प्यारे मुझे राम दे दो” जैसे हृदयस्पर्शी भजन ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंजता रहा।

भक्ति गीतों से सजा महादेवा महोत्सव का मंच

महोत्सव के दौरान शांतनु महाराज ने बताया कि इस वर्ष महादेवा महोत्सव के रंगमंच से वे मुख्य रूप से शिव भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत करेंगे, जिससे भक्तों को भगवान महादेव की अनंत महिमा का अनुभव हो सके। उन्होंने कहा कि भक्ति संगीत साधना का सशक्त माध्यम है, जो सीधे हृदय को स्पर्श करता है और मन को शिवमय बना देता है।

कार्यक्रम में उमड़े भारी जनसमूह ने महाराज की हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह व्यक्त किया। भक्तों ने कहा कि शांतनु महाराज की भावपूर्ण गायकी ने महादेवा धाम की महिमा को और बढ़ा दिया है।

महोत्सव का प्रथम रात्रि कार्यक्रम भक्ति-रस में डूबा रहा और आने वाले दिनों में और भी विशेष प्रस्तुतियों की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य एमएलसी अंगद सिंह तहसीलदार विपुल सिंह एवं समाजसेवी रविकांत पांडे मंडल अध्यक्ष अमित सिंह ने शिव की प्रतिमा भेंट कर कथावाचक शांतनु महाराज का स्वागत सम्मान किया।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के नरसापुर में चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल, 1 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!