Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

किलेश्वर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया उद्घाटन

रामसनेहीघाट,बाराबंकी।महाभारतकालीन किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर का ऐतिहासिक आंगन रविवार को खेल भावना और उत्साह से गूंज उठा। यहां हरिशंकर शुक्ला एवं विष्णु शंकर शुक्ल द्वारा स्थापित किलेश्वर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भव्य उद्घाटन प्रदेश सरकार के खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। रिबन काटने के साथ ही परिसर में खिलाड़ियों की तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

Ad image

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त मंत्री श्यामजी त्रिपाठी तथा क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत मौजूद रहे। अतिथियों ने विभिन्न खेलों से जुड़े कोच, खिलाड़ियों और पूर्व खिलाड़ियों को मेडल, प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान मैदान उत्साह से सराबोर रहा।

ALSO READ  शाहजहांपुर में भारत मिलाप कार्यक्रम के बदले स्वरूप और स्टेज मैनेजमेंट पर भड़के लोग

विधायक दिनेश रावत ने खिलाड़ियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यहां नाइट प्रैक्टिस हेतु हाई मास्ट लाइट लगवाने की घोषणा की, जिसे खिलाड़ियों ने तालियों से स्वागत किया।

ALSO READ  बाराबंकी में प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप

मुख्य अतिथि सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि “राजधानी से दूर स्थित हैदरगढ़ में इतना उत्कृष्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। खेल जीवन को अनुशासित और मजबूत बनाते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ उनकी अभिरुचि के अनुसार खेलों में आगे बढ़ने का अवसर दें।”

विधायक ने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का सुनहरा मंच बनेगा।

ALSO READ  दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत आधारित बताने पर UN के फैसले को भारत ने नकारा

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, अधिवक्ता तेज नारायण पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, प्रधान अलगू सिंह, गौतम पाठक, वेद प्रकाश बाजपेई, अजय तिवारी नन्हे, लवकुश पांडे, राहुल दीक्षित, विजय हिंदुस्तानी, विकास पांडे विक्की सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1673602
Total Visitors
error: Content is protected !!