Skip to main content

Naradsamvad

महोत्सव की तैयारियां पूर्ण आज डीएम करेंगे शुभारंभ

Vivek Shukla
5 Min Read
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Hdr; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।पौराणिक तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा में आज से सात दिवसीय महोत्सव की शुरूआत होगी। परंपरा के अनुसार जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी भगवान लोधेश्वर की पूजा-अर्चना कर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यहां लगने वाले अगहनी मेले में जहां दूर-दूर से श्रद्धालु जुटेंगे, वहीं सांस्कृतिक पंडाल में सप्तरंगी मंच पर भोजपुरी गायक समर सिंह और शिल्पी राज बालीबुड सिंगर अक्षरा सिंह सहित कई फिल्मी हस्तियां अपना जलवा बिखेरेंगी। एएसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने सीओ जगत कनौजिया के साथ रविवार को महादेवा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था सभी व्यस्थाओ का जायजा लिया और मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल के निर्देशन में तहसीलदार विपुल कुमार सिंह नायाब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी द्वारा सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गयी है। 

अगहनी मेले के रूप में लोधेश्वर के शिवलिंग का प्रकटोत्सव मनाया जाता है।

ALSO READ  प्राइवेट अस्पतालों में दवाओं की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, महंगी कीमतों को बताया डकैती
Ad image

मान्यता है कि इसी लोधौरा गांव के पं. लोधेराम अवस्थी को खेत में जोताई के दौरान शिवलिंग मिला था। तब से यहां अगहनी मेला लग रहा है और इसे महादेवा महोत्सव का नाम मिल गया। एसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर 2 बजे विश्व कल्याण द्वार पर डीएम शशांक त्रिपाठी फीता काटने के बाद मठ में लोधेश्वर की पूजा-अर्चना कर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद बहार सुगम संगीत एकेडमी एवं कथक नृत्य की प्रस्तुती दी जाएंगी। शाम 5 बजे से भजन संध्या में शांतनु महाराज द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम मंदिर के पीछे मेला बाग मैदान में सजे भव्य पंडाल में होंगे। यहां दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। मेले में बच्चों को रिझाने के लिए कई प्रकार के झूले लगे हैं। दुकानें सज कर तैयार हैं। सात दिवसीय महोत्सव के दौरान दिन में आयोजित होने वाले आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सेहत, शिक्षा, खेल-कूद और ग्रामीण विकास जैसी थीम पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

ALSO READ  यूपी विधान परिषद चुनाव परिणाम: बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला, कई सीटों के नतीजे घोषित

श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी 40 फीट ऊंची अमरनाथ की गुफा।
महोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिए मेला मैदान में नवदुर्गा जागरण समिति रानीगंज के अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ज्ञानू सिंह व महामंत्री दुर्गेश मिश्रा के अथक प्रयासों से 200 फिट लंबे पहाड़ पर 40 फीट ऊंची अमरनाथ की गुफा बनाई गयी है। जिसपर भोले बाबा की मूर्ति विराजमान रहेगी। श्रद्धालु गुफा के अंदर बर्फ से बने अद्भुत शिवलिंग का दर्शन करेंगे।

ALSO READ  अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा: मां और सात साल के बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी
महादेवा महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए करीब आधा दर्जन आईटी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनके द्वारा अफसर मेले पर नजर रखेंगे। इसके अलावा करीब दो दर्जन सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से भी महोत्सव के चप्पे चप्पे की निगरानी होगी।

सुरक्षा व्यवस्था में 4 सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 50 सब इंस्पेक्टर, 110 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल, 45 महिला कांस्टेबल, 30 होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस के 10 जवान, अपराध निरोधक दस्ता की टीम, फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस तैनात रहेंगी। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पांच बैरियल लगाये गए हैं। महोत्सव के लिए पार्किंग स्थल और दो इंट्री गेट रहेंगे। एक गेट से वीआईपी इंट्री होगी। जबकि दूसरा गेट दर्शकों के लिए होगा। इसी के सामने ही सड़क के उस पार सामान्य वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है।

लगेंगे सरकारी योजनाओं के स्टॉल
महादेवा महोत्सव के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं से भी रूबरू कराया जाएगा। मेला परिसर में लगने वाले राजस्व विभाग, शिक्षा, स्वास्थ, कृषि, समाज कल्याण, स्वच्छ भारत मिशन और उद्यान समेत अन्य विभागों से संबंधित 22 स्टाल पर लोगों को सरकार के स्तर पर संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इन पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। साथ ही मोटे अनाज से बने व्यंजनों का स्वाद भी चखने को मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!