Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

डीएम एसपी ने थाना मसौली के समाधान दिवस में सुनी जनता की फरियाद 

Ad image

 

 

बाराबंकी पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन, मौके पर कुल 106 प्रार्थना पत्र निस्तारित-

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल 

बाराबंकी।शनिवार को जिलाधिकारी बाराबंकी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मसौली में जनता की समस्याएं सुनी गई व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाना सतरिख में जनसुनवाई के दौरान कुल 05 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर ही 03 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया।इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में प्राप्त कुल 198 प्रार्थना पत्रों में से कुल 106 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया जिसमें मौके पर 57 प्रार्थना पत्रों का व 49 का सम्बन्धित घटनास्थल पर जाकर निस्तारण कराया गया।

रामनगर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन:

रामनगर बाराबंकी।जनपद बाराबंकी के थाना परिसर रामनगर में शनिवार को थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में पंडाल लगाकर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहें थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने थाने पर आये हुवे सभी फरियादियों की फरियाद सुनकर राजस्व लेखपालों से वार्ता कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।थाना समाधान दिवस के दौरान थाना पर फरियादियों के लिए 5 अलग अलग स्टॉल लगाए गए जिसमें रामनगर क़स्बा का स्टाल, महादेवा स्टाल, सुंधियामऊ, हल्का नं 1 व 2 के स्टाल लगवाए गए।इस दौरान थाना समाधान दिवस में कुल पांच प्रार्थना पत्र कोतवाल को प्राप्त हुए जिसमें एक पुलिस से संबंधित प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया।इस मौक़े पर एस एस आई प्रमोद कुमार यादव, महिला एस आई नीतू,एस आई अखिलेश कुमार, सुनील चौहान, एस आई रवीन्द्र सिंह, एस आई वीरपाल सिंह, आरक्षी अनूप निषाद, शुभम सोनकर, आरक्षी सुजीत यादव,महिला आरक्षी अर्पिता, कुसुम, लेखपाल नूर मोहम्मद, संतोष कुमार विकास सहित कई लोग मौजूद रहें।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1585181
Total Visitors
error: Content is protected !!