Skip to main content

Naradsamvad

Two people died in road accidents in Maharajpur and Sachendi of Kanpur, a young man died after a pickup overturned in Maharajpur, Kanpur, a bike rider died after being hit by a truck in Sachendi | कानपुर के सड़क हादसों में दो की मौत: महाराजपुर में पिकअप पलटने से युवक की मौत, सचेंडी में बाइक सवार को ट्रक ने कुचला – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

कानपुर के महाराजपुर और सचेंडी थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाने की पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे की सूचना के बाद परिवार मे

.

हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों परिवार में छाया मातम

महाराजपुर में हुए हादसे में फतेहपुर के हथगांव रजीपुर छिवलहा निवासी विवेक कुमार (36) की जान चली गई। उनके भाई विमल ने बताया कि विवेक कस्बे में ही ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। वह फतेहपुर से पिकअप में बैठकर कानपुर आ रहे थे। इस बीच महाराजपुर में आईटीबीपी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल विवेक को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी दीप्ति और दो बेटियां अपूर्वा और वंशिका हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पत्नी और बच्चे रो-रो कर बेहाल हो गए।

ALSO READ  अमेठी में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, बस और ट्रक की टक्कर से मची तबाही

वहीं, सचेंडी के भिसार गांव निवासी 50 साल के सुनील कुशवाहा एक फैक्ट्री में काम करते थे। छोटे भाई अनिल ने बताया कि मंगलवार सुबह सुनील बाइक से काम पर जा रहे थे। तभी सचेंडी में चकरपुर मंडी फ्लाईओवर पर आटो ने टक्कर मार दी। इससे वह सडक़ पर जा गिरे और अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में पत्नी गुडिय़ा और तीन बच्चे शालिनी, कल्लू और प्रतीक हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और शव देखते ही रो-रो कर बेहाल हो गए।

ALSO READ  मेरठ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी ने 36 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर का किया तबादला

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!