Skip to main content

Naradsamvad

People of the area created a ruckus when a liquor shop was opened illegally on the land of the Defense Ministry in Kanpur Cantt. | कैंट में शराब ठेका खोलने के विरोध में हंगामा: रक्षा मंत्रालय की जमीन पर शराब ठेका खोले जाने का क्षेत्रीय लोगों ने किया विरोध, हंगामा और नारेबाजी – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

कानपुर कैंट के पनचक्की चौराहा पर शराब और बीयर का ठेका खोले जाने के विरोध पर इलाके के लोगों ने हंगामा काटा। उनका कहना था कि मानक के विपरीत स्कूल, कॉलेज और मंदिर के पास ठेका खोल दिया गया है। सूचना पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे लोगों

.

हंगामा बवाल के बाद डीएम तक पहुंचा शराब ठेके का मामला

ALSO READ  मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच, 2027 आईपीएल सीजन में संभालेंगे कमान

कैंट थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि पनचक्की चौराहा पर अंग्रेजी शराब और बीयर का ठेका खोला जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार देर शाम सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ठेका संचालक और कर्मचारियों से लोगों की धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। मामले की सूचना मिलते ही भारी फोर्स मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्की से भीड़ को काबू में लिया। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पनचक्की चौराहे के पास रक्षा मंत्रालय की खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जा कर शराब की दुकान खोली जा रही है। जिससे क्षेत्र का माहौल भी खराब होगा। मानकों को ताक पर रखकर यह दुकान खोली जा रही है। इसके के लोगों ने दुकान खोलने का विरोध कर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

ALSO READ  Oura Ring 5 भारत में लॉन्च, 39,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिलेगा हेल्थ ट्रैकिंग का विकल्प

थाना प्रभारी अरविन्द कुमार राय ने बताया कि शराब की दुकान खोलने का लोग विरोध कर रहे थे। जिन्हें समझाकर शांत कराया गया है। साथ ही डीएम से शिकायत करने की बात भी कही गई है।

ALSO READ  पूजा तिवारी बनीं शाहजहांपुर की एसडीएम, पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा पास कर संभाला कार्यभार

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!