Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जुरौंडा फार्म हाउस में लूट की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त को मुठभेड़ में पुलिस ने किया गया गिरफ्तार-

कृष्ण कुमार शुक्ला/राघवेन्द्र मिश्रा (नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी)
रामनगर बाराबंकी।स्वाट/सर्विलांस एवं थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा लूट/चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु दो अप्रैल को चेकिंग की जा रही थी कि मैनुअल इंटेलीजेंस से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लोहटी पसई पुराना बाईपास, बोहनिया पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति वैगनार कार के साथ किसी का इंतजार कर रहा है। मौके पर पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग से बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त निखिल तिवारी पुत्र स्व अरविन्द्र तिवारी निवासी म0नं0 133/83 किदवई नगर थाना किदवई नगर जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय एक खोखा व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक अदद लूट की वैगनार कार व लूट से सम्बन्धित 8,000/- रूपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद डण्डा बरामद किया गया। पुलिस की आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ है कि बरामद वैगनार कार व रूपये अभियुक्त द्वारा दिनांक 26/27.03.2025 को थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जुरौंडा में फार्म हाउस से बाबूलाल वर्मा पुत्र रामनारायन वर्मा निवासी मकान नं0-363 2nd फ्लोर,श्री बालाजी इन्कलेव सेक्टर 23 रोहिणी पाकेट 11बी नई दिल्ली, हालपता ग्राम जुरौंडा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी के फार्म हाऊस से लूटकर भाग गये थे, जिस सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 137/2025 धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत है।जिसका आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 202/2014 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना किदवई नगर जनपद कानपुर नगर. मु0अ0सं0 298/2019 धारा 406/411/420/467/468 भा0द0वि0 थाना ललौली जनपद फतेहपुर।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने रामनगर थाना क्षेत्र में हुई फार्म हाउस में लूट की घटना करने वाले बदमाश निखिल को रामनगर थाना क्षेत्र के बोहनिया पुल के पास गिरफ्तार कर लिया गया है बदमाश पुलिस टीम को देखकर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर फायरिंग की गई पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने आत्मरक्षा हेतु बदमाश पर फायरिंग की और उसके पैर में गोली लग गई जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

ALSO READ  MBA Makhanawala Success Story; Shravan Roy | Bihar News | पॉजिटिव स्टोरी- सुपरफूड मखाने से बदली किस्मत: पत्नी ने दिया दो साल का समय, 17 हजार से बिजनेस शुरू कर बनाई करोड़ों की कंपनी
Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1595364
Total Visitors
error: Content is protected !!