Naradsamvad

[post-views]

meerut news muzaffarnagar news accident accident news 4 people of Meerut Kamalpur village died in an accident | मेरठ के परिवार के 4 लोगों की हादसे में मौत: सहारनपुर रिश्तेदारी में ईद मिलन पर गए थे, मुजफ्फरनगर में मंगलवार रात काे हुआ हादसा – Meerut News

[ad_1]

हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन और रिश्तेदार।

ईद मिलन के लिए सहारनपुर रिश्तेदारी में जा रहे मेरठ के परिवार की कार मुजफ्फरनगर के बरला-बसेड़ा मार्ग पर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में मां-बेटी और परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। तीन अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को

.

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी जुनैद अपनी पत्नी खुशनुमा (35) बेटी सानिया (15) और किठौर के रछौती गांव की रहने वाली धेवती तूबा और तीन साल की मिरहा पुत्री बिलाल और परिवार के अन्य बच्चों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार में सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के गोपाली गांव में ईद मिलन पर जाने के लिए निकले थे।

मंगलवार देर रात बरला-बसेड़ा मार्ग पर उनकी कार आगे चल रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मच गई। भीषण हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने जैसे-तैसे महिला और बच्चों को कार से बाहर निकाला। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर खुशनुमा और उसकी बेटी सानिया एवं परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई।

चालक जुनैद, उसका बेटा शादान (14) और मेरठ के खत्ता रोड निवासी जामिल (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को मोर्चरी के लिए भेज दिया। मेरठ से रात में ही परिजन मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए हैं।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

951727
Total Visitors
error: Content is protected !!