Skip to main content

Naradsamvad

जिला कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी नें नाइट क्रिकेट लीग की प्रेस वार्ता की आयोजित 

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

 

Ad image

 कलेक्ट बाराबंकी में बैठक करते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिले में होने वाले बाराबंकी नाइट क्रिकेट लीग की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि आगमी 23 नवंबर 2024 से बाराबंकी स्थित के डी सिंह बाबू स्टेडियम में बाराबंकी नाइट क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाराबंकी की 8 टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें क्रमशः डी एम 11, मीडिया 11 बाराबंकी पुलिस 11,बालाजी क्रिकेट क्लब,इनिंग स्टार, फाइटर रहमान मैवरिक एवं डब्लू टी सी टीम प्रतिभाग करेंगी। 23 तारीख को टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच डी एम 11 एवं मीडिया 11 के बीच में खेला जाएगा। इस अवसर पर बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर सी ए जावेद एवं संयुक्त सचिव अंकुर माथुर मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!