Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

????सुबेहा में चला सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को लगाई फटकार!

राघवेन्द्र मिश्रा(एडिटर) नारद संवाद

Ad image

????हेलमेट, तीन सवारी और बिना कागजात वालों पर कार्रवाई, चालान के साथ दी गई सख्त चेतावनी

बाराबंकी। सोमवार देर शाम पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में कस्बा सुबेहा के मुख्य चौराहे पर सुबेहा पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान हेलमेट न लगाने, तीन सवारी बैठाने और कागजों की कमी वाले दोपहिया वाहन चालकों को रोककर समझाया गया और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। कुछ वाहन चालकों का मौके पर चालान भी काटा गया, जबकि कई को चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस अभियान में अतिरिक्त निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक सुभाष यादव, हेड कांस्टेबल हमज़ा, कांस्टेबल रूपेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1523222
Total Visitors
error: Content is protected !!