Skip to main content

Naradsamvad

The water level of Ghaghra river is near the danger mark | घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास: बाराबंकी के संजय सेतु में दिखीं दरारें, नेपाल से छोड़े पानी से स्थिति गंभीर – Barabanki News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

सरफराज वारसी | बाराबंकीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
संजय सेतु पुल में दरारें दिखाई दे रही हैं। - Dainik Bhaskar

संजय सेतु पुल में दरारें दिखाई दे रही हैं।

नेपाल से छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी और निरंतर बारिश से सरयू नदी (घाघरा) का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाराबंकी जिले के ऐतिहासिक संजय सेतु पुल में दरारें दिखाई दे रही हैं। हाल ही में पुल की एक तरफ मरम्मत की गई। फिर भी दरारें स्पष्ट नजर आ रही हैं।

ALSO READ  भारतीय भौतिक विज्ञानी अशोक सेन ओस्कर क्लेन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

1982 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के कार्यकाल में निर्मित यह सेतु महत्वपूर्ण है। यह बाराबंकी को गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और नेपाल से जोड़ता है। पिछले कुछ वर्षों में कई बार मरम्मत के बावजूद पुल की स्थिति खराब होती जा रही है। अधिक यातायात और तेज जलधारा ने पुल की स्थिति को और बिगाड़ दिया है।

संजय सेतु पुल में दरारें दिखाई दे रही हैं।

संजय सेतु पुल में दरारें दिखाई दे रही हैं।

ALSO READ  यूपी मंत्री डॉ अरुण कुमार ने पीएम मोदी से मांगी पत्रकारों के लिए नेशनल रजिस्ट्रेशन पोर्टल की सुविधा

स्थानीय लोगों में चिंता सोमवार को ब्रिज जलस्तर केंद्र पर पानी खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गया। घाघरा की धारा में लगातार वृद्धि हो रही है। स्थानीय निवासी चिंतित हैं। उनका कहना है कि पुल में दरारों के कारण हर मानसून में भय का माहौल रहता है। कई बार भारी वाहनों की आवाजाही रोककर मरम्मत की जाती है। लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ALSO READ  भारत में सभी नई कारों के लिए ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग अनिवार्य करने का प्रस्ताव, जानें क्या होगा बदलाव

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!