Skip to main content

Naradsamvad

किसानों के हक की लड़ाई में उतरे विराट मिश्रा, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त!

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

जिला संवाददाता बाराबंकी 

Ad image

लखनऊ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मिला मनोनयन, किसानों में खुशी की लहर!

 
भारतीय किसान संगठन (अवस्थी गुट)की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित गोल्डन लाइन रेजिडेंसी कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम अवस्थी व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप मिश्रा ने विराट मिश्रा ‘वीरू’ को बाराबंकी जिले का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करने की औपचारिक घोषणा की। इस मौके पर मंच से उन्हें संगठन का आईडी कार्ड और मनोनयन पत्र सौंपा गया, जिसे प्राप्त करते ही कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गूंज और कार्यकर्ताओं के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

विराट मिश्रा, जो कि एक युवा और समर्पित समाजसेवी के रूप में पहले से ही क्षेत्र में सक्रिय हैं, ने अपने मनोनयन पर कहा, “मैं किसान का बेटा हूं, और किसानों की आवाज़ बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। जब तक एक भी किसान न्याय से वंचित रहेगा, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। नौजवान साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मैं हर पंचायत, हर खेत और हर चौपाल तक किसानों की आवाज़ पहुंचाऊंगा।”

कार्यक्रम का संचालन लखनऊ जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने किया, जिसमें प्रदेश भर से आए संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंच पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम अवस्थी ने कहा, “संगठन को विराट जैसे ऊर्जावान युवा नेता की आवश्यकता थी, जो सच्चे मन से किसानों की सेवा कर सके। हमें पूरा भरोसा है कि विराट मिश्रा संगठन की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और बाराबंकी में किसानों की आवाज़ को बुलंद करेंगे।”

विराट मिश्रा की सादगी, व्यवहार कुशलता और संघर्षशीलता ने उन्हें जन-जन का चहेता बना दिया है। वे वर्षों से सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। चाहे बात हो किसी गरीब की मदद की हो या किसी किसान की समस्या की, विराट मिश्रा हर मोर्चे पर लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। क्षेत्रीय जनता के सुख-दुख में भागीदारी और सतत जनसंपर्क ने उन्हें संगठन के लिए एक सशक्त चेहरा बना दिया है।

इस गरिमामयी अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकांत मिश्रा, राष्ट्रीय संयोजक शालिनी शुक्ला, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, महिला लखनऊ जिला अध्यक्ष शालिनी देवी, प्रदेश महासचिव शंभूनाथ तिवारी, वरिष्ठ पदाधिकारी दुर्गेश अवस्थी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विराट मिश्रा को फूल मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया और एक स्वर में उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।

ALSO READ  बाराबंकी: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दंपत्ति का दर्द, घर और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!