Skip to main content

Naradsamvad

महादेवा के अभरण सरोवर के पास बना संयुक्त शौचालय भ्रष्टाचार की लिख रहा गाथा

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

शौचालय के अंदर भारी गंदगी व्याप्त जर्जर की हालत

Ad image

कृष्ण कुमार/राघवेन्द्र मिश्रा नारद संवाद

रामनगर बाराबंकी। तहसील रामनगर के ग्राम पंचायत महादेवा के अभरण सरोवर के सामने सूरतगंज ब्लॉक के द्वारा संयुक्त शौचालय बनाया गया है जो बिल्कुल अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है संयुक्त शौचालय की हालत इतनी खराब है कि ना तो शौचालय के अंदर दरवाजे लगे हुए हैं ना ही सौंच करने के लिए पानी की व्यवस्था की गई संयुक्त शौचालय भ्रष्टाचार की गाथा लिख रहा है अंदर भारी मात्रा में गंदगी व्याप्त है और बड़ी-बड़ी घास झाड़ियां फैली हुई है। यह शौचालय ग्राम पंचायत लौधौरा में बना हुआ है। शौचालय की हालत बद से बदतर हो गई पूरा संयुक्त शौचालय जर्जर की हालत में पहुंच गया है इसकी मरम्मत भी नहीं हुई है जब से यह बना हुआ है संबंधित ब्लाक के अधिकारी ने इसकी सफाई भी नहीं कराई इतनी ज्यादा गंदगी है और बदबू फैल रही है बिल्कुल प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव के सरोवर के सामने बना हुआ है तमाम श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और इस शौचालय को देखकर वापस लौट जाते हैं ब्लॉक सूरतगंज के खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह का ध्यान इस शौचालय की ओर ध्यान नहीं जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण राम मनोरथ यादव बाबा रामनाथ बाबा मुन्नू मैं इसकी जांच कराए जाने की मांग प्रशासन से की है उनका कहना है की शौचालय कई सालों से ऐसे ही पड़ा हुआ है जिसका न तो कायाकल्प किया गया है न हीं इसकी सफाई की गई जिससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सूरतगंज देवेंद्र प्रताप सिंह को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया तो उन्होंने अपना फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

ALSO READ  यूपी मंत्री डॉ अरुण कुमार ने पीएम मोदी से मांगी पत्रकारों के लिए नेशनल रजिस्ट्रेशन पोर्टल की सुविधा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!