Skip to main content

Naradsamvad

जालौन जिला के कांवरिया प्रशांत तिवारी ने 26 लोगों के साथ लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read
oplus_2097152

 

Ad image

एडिटर के के शुक्ल नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी बाराबंकी

रामनगर बाराबंकी। पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम के फाल्गुनी मेला के नवें दिवस पर कानपुर, उन्नाव, जालौन, औरैया, लखनऊ ,हरदोई , कानपुर देहात बाराबंकी सहित कई जनपदों से पैदल ही कावड़ लेकर लोधेश्वर धाम मंदिर कांवरियाश्रद्धालु हर हर महादेव के जय घोष लगाते हुए चले आ रहे हैं। पांव में छाले पड़ गए हैं उसका दर्द भी उनको महसूस नहीं हो रहा और लगातार हर हर महादेव बम बम भोलेनाथ करते हुए चले आ रहे हैं।महंत जगदीश रावत की मौजूदगी में जिला जालौन ग्राम मदारीपुर से करीब 26 लोग आए हैं जिसमें प्रशांत तिवारी, बंटी ,अभी दीक्षित ,प्रभांशु त्रिपाठी,सोनू दीक्षित, राजा भैया दीक्षित, आलू आकाश मोहित संदीप रामजी,गजेन्द्र, छोटू सहित आदि लोग। पैदल कांवड़ लेकर लोधेश्वरधाम तीन दिन में आए हैं, महंत जगदीश ने 22 वीं कांवड़ लोधेश्वर महादेव मंदिर के त्रिशूल पर लगाकर चढ़ाई है।

ALSO READ  शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला हरियाणा का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

कांवरिया प्रशांत तिवारी का कहना है कि कावड़ यात्रा करते समय रास्ते में जो दर्द और पीड़ा बहुत होती हैं लेकिन इसको हम लोग महादेव का प्रसाद और आशीर्वाद समझ कर ग्रहण करते है और जो महादेव हमे दर्द देते हैं वह हमें बहुत मीठा लगता है। और लोधेश्वर धाम आपके दिल को सुकून मिलता है।

ALSO READ  आगरा MLC चुनाव में गड़बड़ी: चुनाव आयोग ने 6 अधिकारियों को किया सस्पेंड, 21 कर्मियों पर कार्रवाई

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!