Skip to main content

Naradsamvad

A woman committed suicide by jumping in front of a train along with her children | महिला ने बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान: गृह कलह की आशंका, सुसाइड की वजह तलाश रही पुलिस – Gorakhpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

गोरखपुर में मानीराम रेलवे पुल के पास एक महिला ने अपने आठ साल के बेटे और पांच साल की बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मामला चिलुआताल इलाके का है। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में गृह कलह की वजह सामने आई है।

ALSO READ  सुप्रीम कोर्ट की चिंता के बाद केंद्र सरकार UGC इक्विटी नियमों में बदलाव की तैयारी में

.

घर से नाराज होकर निकली थी पूजा

डोहरिया बाजार के रहने वाले डबलू की पत्नी पूजा (35) दोपहर किसी बात पर नाराज होकर घर से निकली थी। शाम करीब पांच बजे मानीराम रेलवे पुल के पास गोंडा-गोरखपुर डेमू ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। घटना की सूचना ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।

ALSO READ  ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, सपा को बताया डूबता जहाज

पति हैदराबाद में करता है काम

पूजा अपने सास-ससुर के साथ अलग चूल्हा बनाकर रहती थी, जबकि पति डबलू हैदराबाद में कारपेंटर का काम करता है। परिवार में चार भाई हैं, लेकिन सभी अलग रहते हैं।

ALSO READ  दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे से 2 शव मिले

पति के आने के बाद साफ होगी वजह

घटना की सूचना मिलते ही पति डबलू हैदराबाद से घर के लिए रवाना हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की असली वजह उसके आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!