Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी के रामनगर में 5.66 करोड़ की लागत से बन रहा नारायण पुल, निर्माण कार्य तेज गति से जारी

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read
oplus_2097154

 

Ad image
मरकामऊ सड़क मार्ग पर मडना के पास पुल निर्माण

एडिटर के के शुक्ल/विवेक शुक्ल रामनगर बाराबंकी।जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर के ग्राम पंचायत मडना के पास नारायण पुल स्थित नए पुल का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग, बाराबंकी द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें अंबर कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्माण एजेंसी के रूप में कार्य कर रही है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए शासन ने इस पुल के लिए बजट पास किया है।

पुल निर्माण में दो पियर और दो एबटमेंट का कार्य पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में गार्डर लगाने का कार्य चल रहा है, जिसमें एक तरफ का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि दूसरी तरफ तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। अंबर कंस्ट्रक्शन के जूनियर इंजीनियर विशाल कनौजिया की देखरेख में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी दिन-रात कार्य में लगे हुए हैं। कार्य की रफ्तार को देखकर स्थानीय लोगों में संतोष दिखाई दे रहा है।

 

ALSO READ  UP PET परीक्षा 2026: बाराबंकी के 14 केंद्रों पर 3,122 अभ्यर्थी हुए शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 मार्च 2026 तक पुल होगा पूर्ण, डामर सड़क निर्माण भी शुरू 

 

ALSO READ  डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड: 28 हजार करोड़ के लेनदेन वाले नेटवर्क में वकील रशेश उपाध्याय गिरफ्तार

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि नारायण पुल का निर्माण 5 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। शासन द्वारा बजट स्वीकृत होने के बाद कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पुल से जुड़ी डामर सड़क का निर्माण भी किया जाएगा, जिसकी मिट्टी पटाई का कार्य वर्तमान में चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पुराना नारायण पुल काफी संकरा और जर्जर हो चुका था, जिस पर पहले एक गंभीर दुर्घटना भी हो चुकी है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए शासन ने पुराने पुल के पास नया और चौड़ा पुल बनाने की मंजूरी दी। नया पुल बन जाने से यातायात सुगम होगा और क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता समय-समय पर निरीक्षण भी कर रहे हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर मुकुल भटनागर पूरे कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!