Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेंगे भाकियू भदौरिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन ने एक बार फिर किसानों की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प दोहराया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया ने केंद्रीय कार्यालय शिव मंदिर गणेशपुर पर आयोजित पदाधिकारियों की अहम बैठक में किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनपद में सरकारी जमीनों पर भू-माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे, ग्रामीण इलाकों में बंदरों के बढ़ते आतंक और थाना–तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार ने किसानों और आम जनता का जीवन दूभर कर दिया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो टूक कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन चुप बैठने वाला नहीं है। किसानों के हक़ और सम्मान की रक्षा के लिए जल्द ही तहसील रामनगर स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन को जगाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण होगा, लेकिन किसानों के दर्द और आक्रोश को पूरी मजबूती के साथ सामने रखेगा।

ALSO READ  यूपी पुलिस: सब-इंस्पेक्टर बने 1700 कांस्टेबलों से ट्रेनिंग के 8 लाख रुपये वसूली की मांग

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं साझा कीं और आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अवधेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह रावत, अनुसूचित मोर्चा बहराइच के जिला अध्यक्ष शिवकुमार यादव, अनुसूचित मोर्चा बाराबंकी के जिला अध्यक्ष भोला रावत, नेम कुमार यादव, कैलाश गौतम (खोजानपुर) सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ALSO READ  कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से रिक्रूट कॉन्स्टेबल की मौत

भाकियू भदौरिया संगठन में डॉ. संजय तिवारी प्रदेश अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ मनोनीत

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में संपूर्ण समाधान दिवस पर जमीन विवादों की भरमार, डीएम और एसपी ने दिए त्वरित निपटारे के निर्देश

भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय लिया गया। नगर पंचायत रामनगर, जनपद बाराबंकी निवासी डॉ. संजय तिवारी को संगठन का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!