Skip to main content

Naradsamvad

लोधेश्वर महादेवा में सीजन 5 क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा नेता गौरी कांत दीक्षित ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

Ad image

महादेवा बाराबंकी।विकासखंड सूरतगंज की ग्राम पंचायत लोधौरा में क्रिकेट प्रेमियों के द्वारा श्री लोधेश्वर महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 5 का आयोजन किया जा रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन के मुख्य अतिथि भाजपा नेता समाज सेवी गौरी कांत दीक्षित द्वारा किया गया। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि समाजसेवी भाजपा नेता गौरी कांत दीक्षित व टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया स्वागत के पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा पिच पर पहुंचकर फीता काट कर खिलाड़ियों से परिचय कराया गया औपचारिक उद्घाटन फीता काटने के पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा बैटिंग कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा ग्रामीण खेल के द्वारा ही ग्रामीण प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं खेलकूद से मानसिक शारीरिक विकास होता है, आयोजकों से खेलकूद सामग्री सहित हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीण अंचल ने ऐसे आयोजन होने के साथ आयोजकों का उत्साह वर्धन करना चाहिए। टूर्नामेंट के आयोजक शुभम तिवारी और बाल किशन द्वारा बताया गया टूर्नामेंट के सभी मैच 6 ओवर के खेले जाएंगे और सभी खिलाड़ी अंडर 20 के होंगे। यह टूर्नामेंट 23 दिसम्बर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक चलेगा जिसमें विजेता टीम के खिलाड़ियों को ₹5100 व उपविजेता टीम को ₹2500 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। उद्घाटन का पहला मैच रामनगर किंग इलेवन व पट्टी टाइगर इलेवन के बीच खेला गया जिसमें पहले बैटिंग करते हुए पट्टी टाइगर इलेवन ने 68 रन बनाए।68 रनों के जवाब में रामनगर किंग इलेवन 42 रनों पर ही सिमट गई जिसमें 26 रनों से पट्टी टाइगर इलेवन ने विजय हासिल की। इस अवसर पर आनंद दिक्षित अनमोल मिश्र एडवोकेट, सुमित शुक्ला उर्फ गोरे करुणा शंकर दीक्षित लहड़रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला मुख्य आयोजक शुभम तिवारी बालकिशन तिवारी अनुभव तिवारी,पुष्कर शुक्ला,आशु, तन्मय,उत्सव, विवेक द्विवेदी, निखिल द्विवेदी, अंकित तिवारी परस,अवस्थी,प्रियांशू,आदर्श,राज पांडे, भरत चौरसिया,हरीश तिवारी,सौरभ,आर्यन,पंकज,मोहित सैनी शादाब अहमद जलील अहमद मोहित सैनी करन यादव शिवा पांडे आदि सहित खिलाड़ी व सैकड़ों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

ALSO READ  Apple ने भारत में लॉन्च किए M6 चिप वाले MacBook Pro और iMac, कीमत 1.75 लाख रुपये से शुरू
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!