Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए असहाय गरीबों को बांटे कंबल,

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना रामनगर पुलिस ने सोमवार को मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए जरूरतमंद महिलाओं को न केवल सरकारी योजनाओं से जोड़ा, बल्कि ठंड से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किए। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गणेशपुर गांव में विधवा, दिव्यांग व बुजुर्ग महिलाओं की समस्याओं की जानकारी मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया और उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुना।गणेशपुर निवासी गीता पत्नी स्व. प्रहलाद, जिनके पति का सात वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और जो दिव्यांग होने के साथ तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं, को ग्राम प्रधान की सहायता से विधवा महिला पेंशन योजना के तहत आवेदन कराया गया तथा कंबल प्रदान किया गया। इसी गांव की 75 वर्षीय कलावती पत्नी स्व. दूधनाथ, जो वर्षों से अकेली जीवन यापन कर रही हैं, का वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन कराते हुए कंबल वितरित किया गया।इसके अलावा ग्राम गोबराहा की 85 वर्षीय तिलका देवी पत्नी स्व. लल्लू, जिनके पति व परिवार के अन्य सदस्यों का निधन पूर्व में हो चुका है और जो अपनी पोती के साथ रह रही हैं, को भी वृद्धा पेंशन योजना से जोड़ा गया तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा कंबल उपलब्ध कराया गया।इस दौरान गांव में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। एंटी-रोमियो टीम ने चौपाल लगाकर मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन सहित उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस के इस मानवीय प्रयास पर ग्रामीणों ने थाना रामनगर पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर उपनिरीक्षक नीतू महिला आरक्षी दीपिका गुप्ता, सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ALSO READ  आगरा पुलिस ने लेखपाल शिवजीत भदौरिया को गिरफ्तार किया, यमुना नदी में मिली युवती की लाश
Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1594468
Total Visitors
error: Content is protected !!