Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

चौकाघाट रेलवे क्रासिंग पर बनेगा ओवरब्रिज लोगो को जाम से मिलेगी निजात

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।तहसील रामनगर क्षेत्र के चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास क्रासिंग पर लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से अब निजात मिलने की उम्मीद है। राज्य सेतु निगम द्वारा यहां करीब 76 करोड़ रुपये की लागत से लगभग एक किलोमीटर लंबा ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यह ओवरब्रिज चौकाघाट रेलवे क्रॉसिंग से गणेशपुर मोड़ तक तथा दूसरी ओर मरकामऊ से केसियापुर मार्ग को आपस में जोड़ेगा। इसके निर्माण से रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली बाधा समाप्त होगी और क्षेत्र में यातायात सुगम हो सकेगा।इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कुल 96 पिलरों का निर्माण प्रस्तावित है। ओवरब्रिज बन जाने के बाद लोगों को घंटों जाम में फंसने की परेशानी से राहत मिलेगी और आवागमन निर्बाध रूप से हो सकेगा। ओवरब्रिज निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। राज्य सेतु निगम के नवागत प्रोजेक्ट मैनेजर कामेश्वर नाथ सिंह के नेतृत्व में पायलिंग कार्य की शुरुआत कर दी गई है। टीएमआर पायलिंग मशीन के माध्यम से पिलरों की नींव डाली जा रही है। निर्माण कार्य में स्टोर इंचार्ज देवव्रत साहू, अकाउंटेंट मुकेश सिंह, स्टोर असिस्टेंट आलोक कुमार दुबे तथा डीपीएम अरुणेश मिश्रा सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार सुबह से डायवर्जन लागू कर दिया गया। मरकामऊ की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है, जबकि मुख्य सड़क के बीच से भी डायवर्जन बनाकर कार्य तेजी से कराया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नए प्रोजेक्ट मैनेजर के आने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई है। सभी कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। यदि यही रफ्तार बनी रही तो तय समय से पहले ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो सकता है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339417
Total Visitors
error: Content is protected !!