Naradsamvad

[post-views]

पंचतत्व में विलीन हुई मां को अयोध्या धाम के सरयू घाट पर ब्लॉक प्रमुख ने दी मुखाग्नि

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

श्रद्धांजलि देने वाले हजारों लोगों का लगा तांता

रामनगर बाराबंकी। ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी की माता जमुना देवी 68 वर्ष की मृत्यु ह्रदय गति रुकने से हो गई, जिनका अंतिम संस्कार अयोध्या धाम के सरयू घाट पर किया गया ।बताते चले कि ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी की माता जमुना देवी उम्र 68 वर्ष की रविवार को शाम सीने में दर्द हुई और उन्हें लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान रात 9:00 बजे हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई, जिसकी सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।सोमवार को सुबह निवासी भाजपा जिला अध्यक्ष भुल्लन वर्मा, सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हयारन, अलका मिश्रा, रामनगर विधायक प्रतिनिधि/सपा प्रदेश सचिव लल्लन वर्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी।ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे अयोध्या धाम के सरयूघाट पर मुखाग्नि दी। इस अवसर पर शिवप्रसाद तिवारी,महंत हनुमानगढ़ी बलराम दास, पूर्व विधायक अमरेश कुमार शुक्ला, चेयरमैन रामशरण पाठक, लल्लू अवस्थी, कैलाश महाराज अमसेरुवा, पुतान दीक्षित, शिवप्रकाश अवस्थी एडवोकेट, राजनरायन शुक्ल एडवोकेट, मुरारी मिश्र, विनोद मिश्र,एडीओ पंचायत अभय शुक्ल,दयानंद, विनीत राय, जगन्नाथ निर्दोष,, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

646059
Total Visitors
error: Content is protected !!