Skip to main content

Naradsamvad

बिलखिया रजवाहा का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, किसानों की सिंचाई व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता निरीक्षण करती हुई।

 रिपोर्ट/ एडिटर के के शुक्ल/विवेक शुक्ल रामनगर (बाराबंकी)।जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलखिया के पास सोमवार की शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी रामनगर गुंजिता अग्रवाल ने बिलखिया रजवाहा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रजवाहे की स्थिति, जल प्रवाह, सफाई व्यवस्था एवं संभावित अवरोधों का बारीकी से जायजा लिया गया।

इस दौरान तहसीलदार रामनगर विपुल सिंह सहित राजस्व विभाग एवं सिंचाई विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने रजवाहे में जल निकासी की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रजवाहे की समय-समय पर सफाई कराना अनिवार्य है, जिससे किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की समस्या न हो।

निरीक्षण के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि रजवाहे में कहीं भी अतिक्रमण, गंदगी या अवरोध पाया गया तो उसे तत्काल हटाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि सिंचाई से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तहसील प्रशासन को दें, ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके। प्रशासन द्वारा क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर को टकराएगा चक्रवात अर्नब, 125 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!