Skip to main content

Naradsamvad

चेयरमैन रामशरण पाठक की पहल से नगरवासी और राहगीर पा रहे ठंड से राहत

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

कड़ाके की ठंड में रामनगर नगर पंचायत का सराहनीय कदम, जगह-जगह अलाव की व्यवस्था

एडिटर के के शुक्ल/विवेक शुक्ल रामनगर, बाराबंकी।जनपद बाराबंकी की आदर्श नगर पंचायत रामनगर में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा नगरवासियों के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष चेयरमैन रामशरण पाठक के निर्देश पर सोमवार की शाम लगभग 6 बजे से नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाए गए, जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों को काफी राहत मिल रही है।

नगर पंचायत के सभी वार्डों में अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही प्रमुख सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टॉप बुढ़वल और रामनगर तिराहा पर भी अलाव जलाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर सुबह और शाम दोनों समय अलाव जलने से आने-जाने वाले राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को ठंड से बचाव में मदद मिल रही है। ठिठुरन भरी सर्दी में लोग अलाव के पास पहुंचकर अपने आप को गर्म कर रहे हैं।

स्थानीय निवासी रिंकू सोनी, कन्हैया, गुड्डू और फैज सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस भीषण ठंड में नगर पंचायत द्वारा की गई अलाव की व्यवस्था बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन रामशरण पाठक द्वारा नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे आम जनता में संतोष और खुशी का माहौल है।

नगर पंचायत के सभासद केडी खान ने बताया कि आदर्श नगर पंचायत रामनगर में अलाव प्रतिदिन जलाए जा रहे हैं और नगरवासी इसका लाभ उठा रहे हैं। वहीं स्थानीय निवासी बल्लू बाबा ने कहा कि प्रतिदिन सुबह और शाम अलाव जलने से नगर के लोग काफी संतुष्ट हैं और अध्यक्ष की खुले दिल से सराहना कर रहे हैं।

नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से ठंड के समय अलाव जलाए जा रहे हैं। इस मानवीय और जनहितकारी पहल से नगर पंचायत रामनगर एक बार फिर अपने “आदर्श” नाम को सार्थक करती नजर आ रही है।

ALSO READ  बाराबंकी डीएम की अपील: जनगणना 2027 के लिए खुद भरें अपनी जानकारी, जानें पूरा प्रोसेस
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!