Skip to main content

Naradsamvad

ट्रक की टक्कर से बाइक हुई चकनाचूर बाल-बाल बचा बाइक सवार

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

घने कोहरे के कारण लोधौरा चौराहे पर हुई ट्रक और बाइक सवार में भिड़ंत

Ad image

रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत महादेवा के लोधौरा चौराहे पर बाइक और ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार बाल बाल बच गया। बताते चले कि गुरुवार को सुबह भैरमपुर मार्ग से महादेवा आ रहे बाइक सवार सहारे यादव (35 )पुत्र दस निवासी लैन व सूरतगंज से रामनगर जा रही ट्रक के बीच टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार सहारे टक्कर से दूर गिरा किंतु उसे कोई चोट चपेट नहीं आई और बाइक चकनाचूर हो गई। बताते चले कि आज भोर पहर घने कोहरे के कारण मार्ग पर दिखाई नहीं पड़ रहा था तभी सूरतगंज मार्ग से ट्रक व भैरमपुर मार्ग से बाइक सवार के आ जाने के कारण मुख्य चौराहे पर भिड़ंत हो गई। मौके से ट्रक फरार हो गई।

ALSO READ  तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए IOC चेयरमैन ने घरेलू शिपिंग बेड़े को बढ़ाने की मांग की
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!